जीत के बाद भाजपा ने निकाली विजय यात्रा,,नगर वासियों का माना आभार,तकिया पारा मे हुआ भव्य स्वागत

दुर्ग में नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा को मिली बड़ी जीत के बाद शहर में जश्न का माहौल नजर आया वही दुर्ग के तकिया पारा वार्ड में महापौर अल्का बाघमार का गर्म जोशी के साथ किया गया स्वागत इस दौरान दुर्ग शहर विधायक और भाजपा जिलाध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल रहे।

छत्तीसगढ़ प्रदेश में हुए नगरीय निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को मिली बड़ी जीत के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल नजर आया इसी कड़ी में दुर्ग में भाजपा महापौर प्रत्याशी अलका बाघमार ने कांग्रेस प्रत्याशी को बड़े अंतर के पराजय कर बड़ी जीत अपने नाम दर्ज कराई है जिसकी खुशी आज शहर में नजर आई।

इस दौरान आज बड़ी संख्या भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने एक विजय जुलूस निकाला कर शहरवासियों का आभार प्रदर्शन किया इस दौरान नवनिर्वाचित महापौर प्रत्याशी अलका बाघमार के साथ शहर विधायक गजेंद्र यादव ,ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र कौशिक सहित नवनिर्वाचित भाजपा पार्षद खालिद रिजवी, देवनारायण चंद्राकर,काशीराम कोसरे,कुलेश्वर साहू,कमल देवांगन सहित अन्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

इस दौरान दुर्ग के तकिया पारा वार्ड 8 में भाजपा को मिली ऐतिहासिक बढ़त से भाजपा महापौर और विधायक का चेहरा खिला नजर आया वही इस अवसर पर वार्ड 8 के पार्षद खालिद रिजवी ने नवनिर्वाचित महापौर का पुष्पगुच्छ से अल्का बाघमार का स्वागत किया इस दौरान बड़ी संख्या में खालिद रिजवी के समर्थक और वार्ड वासियों ने इस विजय जुलूस का स्वागत किया,देखिए क्या कहा वार्ड पार्षद खालिद रिजवी ने।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *