
दुर्ग। नगर निगम चुनाव में दुर्ग से वार्ड पार्षद पद के लिये निर्दलीय प्रत्याशी सतीश देवांगन ने आज वार्ड 11 शंकर नगर से चुनाव प्रचार किया। चुनाव करीब आते ही निर्दलीययों के चुनाव प्रचार अभियान में तेजी आ गई है। उत्साही पूर्व पार्षद वार्ड 11 सतीश देवांगन के कार्यकर्ता घर घर जाकर चुनाव प्रचार कर रहे हैं। चुनाव प्रचार के दौरान मशीन छाप नेता पार्षद प्रत्याशी सतीश देवांगन ने राज्य में पिछली सरकार के कामकाज और उपलब्धियों को गिनाया। दुर्ग नगर निगम में कांग्रेस की परिषद के कार्यों की जानकारी देते हुए इस बार के चुनाव में मशीन छाप को ही वोट देने की अपील की गई।