संक्रांति पर्व का भव्य आयोजनआ आरोहण समाज सेवी समिति द्वारा किया गया


आरोहण समाज सेवी समिति दुर्ग द्वारा इस वर्ष संक्रांति पर्व का आयोजन तालपुरी B ब्लाक के सभागार बड़े ही उत्साह और भव्यता के साथ किया गया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य भारतीय परंपराओं को सहेजना और समाज में सांस्कृतिक जागरूकता फैलाना था। कार्यक्रम का थीम जीवन के रंग संक्रांति पर्व के संग रहा| कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक दीप प्रज्वलन और मंत्रोच्चारण के साथ हुआ। इसमें विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम, जैसे लोक नृत्य, भजन संध्या और पकाने की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बच्चों और महिलाओं ने पतंगबाजी में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, जो कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा।
इस अवसर पर रेनू श्रीखंडे, जो सम्पूर्णा क्लब की संरक्षिका हैं, ने कहा, “संक्रांति जैसे पर्व न केवल हमारी संस्कृति और परंपराओं को जीवंत रखते हैं, बल्कि समाज को एकजुटता का संदेश भी देते हैं। आरोहण समाज सेवी समिति का यह प्रयास सराहनीय है।” कार्यक्रम के दौरान संस्था में उतकृथ कार्य करने वाले महिलाओं का सम्मान स्मृतिचिन्हएवमउपहारदेकर किया गया। आरोहण समाज सेवी समिति ने इस आयोजन के माध्यम से समाज सेवा और परंपरा के संगम का एक बेहतरीन उदाहरण प्रस्तुत किया। आरोहण समाज सेवी समिति की सचिव गायत्री सिंह ने कहा, “हमारा उद्देश्य सिर्फ पर्व मनाना नहीं, बल्कि समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलना है। संक्रांति का संदेश ‘दान और उदारता’ है, और हम इसे समाज में फैलाने का प्रयास कर रहे हैं।” इस आयोजन में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया और इसे सफल बनाने में सहयोग किया। प्रमुख सहयोगीरहे शोभा यादव, ऋतू विस्वकर्मा, मनीषा शुक्ला, सुलेखा, शुभ्रा बाला, रागिनी अग्रवाल,अनीता दत्ता,ज्योति बागडे,करुणा गौर, किरण परिहार, आदि| संक्रांति पर्व के इस भव्य आयोजन ने न केवल लोगों को त्योहार का आनंद लेने का मौका दिया, बल्कि समाज सेवा और आपसी मेलजोल का भी संदेश दिया। आरोहण समाज सेवी समिति भविष्य में भी इसी तरह के आयोजन करता रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *